बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान ने दिया अपने घर का नाम, दीवारों पर लिखवाया - 'मामा का घर', बताया क्या है इसका अर्थ

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान ने दिया अपने घर का नाम, दीवारों पर लिखवाया - 'मामा का घर', बताया क्या है इसका अर्थ

BHOPAL : मध्य प्रदेश में 18 साल बाद सीएम की जिम्मेदारी संभालने के बाद शिवराज सिंह चौहान अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। अब उन्होंने अपने नए घर का नाम भी बता दिया है। प्रदेश की जनता के बीच माम के नाम से लोकप्रिय शिवराज सिंह चौहान ने अपने नए घर का नाम मामा का घर रखा है। उन्होंने अपने घर के सामने एक बोर्ड लगाया है जिसपर लिखा है, 'मामा का घर'।

नए बंगले का नाम रखने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'पूरा मध्य प्रदेश मेरा परिवार है। और परिवार के रिश्ते पदों से नहीं जुड़ते हैं, ये दिल से और आत्मा से जुड़ते हैं। ये रिश्ते पदों के साथ समाप्त भी नहीं होते हैं। मेरा भांजे-भांजियों से प्यार का रिश्ता है। ये प्यार और विश्वास की डोर कभी नहीं टूटेगी।' मामा का घर वाले सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा, 'देखिए... मैं तो जहां रहूंगा वो मामा का ही घर है। प्यार का घर...

सीएम आवास छोड़ते हुए कही थी यह बात

शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास छोड़ते हुए अपने नए घर का पता भी बताया था। सीएम हाउस खाली करने के बाद शिवराज सिंह चौहान भोपाल के बी-8, 74 बंगले में शिफ्ट हो गए। साथ ही यह भी कहा था लोगों के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। 

महिलाओं ने जताया था दुख

गौरतलब है कि एमपी में भाजपा ने मोहन यादव को सीएम बनाया। इस ऐलान के बाद कई भावुक कर देने वाले वीडियो भी सामने आए जिसमें महिलाएं शिवराज सिंह चौहान के सामने बिलख-बिलख कर रोती हुई दिखीं। एक महिला ने पूर्व सीएम को गले लगाते हुए कहा कि 'भैया हम लोगों ने आपको वोट दिया था


Suggested News