बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्यो कहा कालिदास,जानिए....

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्यो कहा कालिदास,जानिए....

PATNA : पूर्व सीएम राबड़ी देवी एकबार फिर सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोली हैं। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को कालीदास की संज्ञा देते हुए कहा है कि वे जिस डाल पर बैठते है उसी को काट डालते है। 

दरअसल राबड़ी इनदिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट के जरिए लगातार सीएम नीतीश पर हमलावर हैं। 

पूर्व सीएम ने एकबार फिर ट्वीट के माध्यम से सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोली हैं। उन्होंने अपने ट्वीवटर अकाउंट के जरिए नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए लिखा है... नीतीश के कालीदास जईसन हाल हो गईलबा। उ जवन डाल पर बईठल बाड़न ओकरे के काटतारन। इनका के पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा अवरू दलित वर्ग मिल के आगे बढ़वलस ओही वर्ग के आपन निजी हित में ओकरा के आरक्षण से बेदखल करे में लागल बाड़न। मोदी संग ये आरक्षण-नौकरी समाप्त करे में लागलबा।

वे आगे लिखी हैं कि कुर्सी कुमार नीतीश और जुमलेबाज़ मोदी से होशियार रहे के जरूरतबा। संविधान और आरक्षण बचावे के खातिर एह जंग में तेजस्वी के हाथ मजबूत करी सभे। ‘‘हम वचन दे तानी की तेजस्वी राउर नौकरी-आरक्षण समाप्त ना होखे दिहन।’’

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News