बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के पहले सोनिया-राहुल को बड़ा झटका

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के पहले सोनिया-राहुल को बड़ा झटका

DESK. कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय मेंसीएम मनोहर लाल खट्टर सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके परकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महामंत्री अरूण सिंह भी मौजूद रहे।भाजपा ज्वाइन करने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मैं पीएम मोदी, अमित शाह जी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने साधारण कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया। 

उन्होंने कहा कि हजकां और भाजपा का चोली दामन का साथ है। उन्होंने कहा कि दोनों में मतभेद जरूर हुए, पर मन भेद नहीं। उन्होंने कहा किपीएम मोदी सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई नीतियों से प्रभावित हूं।8 साल में किसी भी सीएम का बेदाग रहना बड़ी बात है। उन्होंने कहा किसभी मन से पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मान-सम्मान के भूखे हैं

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि मैं कुलदीप बिश्नोई का भाजपा में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि रेणुका बिश्नोई का भी भाजपा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि कुलदीप भाजपा की नीतियों से प्रभावित हुए। बिश्नोई सभा में जिनका अपना स्थान है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि राजस्थान में बिश्नोई समाज का बड़ा वर्ग है। कुलदीप के आने से राजस्थान में पार्टी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कुलदीप में भाजपा नेता के गुण हैं। वे एक मृदुभाषी और सौम्या नेता हैं, उनसे दूसरे नेताओं को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिला।


Suggested News