बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में आज़ादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुई पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, कहा विश्व का नम्बर वन देश होगा भारत

बेतिया में आज़ादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुई पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, कहा विश्व का नम्बर वन देश होगा भारत

BETTIAH : आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गयी है। इसी कड़ी में आज बेतिया में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। 


जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और बिहार सरकार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी शामिल हुई। इस मौके मौके पर रेणु देवी ने कहा की यह बीजेपी का पहले से घोषित कार्यक्रम है। 

जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें यह भी बताया जाएगा की आज़ादी के 75 साल बीत गए। लेकिन आनेवाले 25 सालों में देश कैसा होगा। आगे 25 सालों में भारत विकसित देश होगा। 

यह औद्योगिक देश होगा। लोगों को बताया जा रहा है की भारत माता के लिए हर घर में झंडा लगायेंगे। साथ ही लोगों को विकास के रास्ते पर चलने के लिए सहयोग करेंगे।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

 

Suggested News