बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कौन फंसा रहा सीएम नीतीश को ! पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया खुलासा, कहा साजिश के शिकार हो रहे नीतीश कुमार, पढ़िए पूरी खबर

कौन फंसा रहा सीएम नीतीश को ! पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया खुलासा, कहा साजिश के शिकार हो रहे नीतीश कुमार, पढ़िए पूरी खबर

MUNGER : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आज मुंगेर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से कहा की पांच राज्यों के चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा। वहीं कहा की बिहार में 40 में से 40 सीट एनडीए गठबंधन जीतेगी। वहीं कहा की मुख्यमंत्री को पीएम बनने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना दिखाया जा रहा है। साथ ही कहा की ललन सिंह नीतीश कुमार को दरकिनार कर राजद के साथ मिल सत्ता पर काबिज होना चाह रहे है। 

भाजपा के द्वारा मुंगेर, खगड़िया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर और लखीसराय जिले के नगर परिषद, नगर पंचायत एवं पंचायत जन प्रतिनिधि के कार्यशाला का मुंगेर जिला अंतर्गत शगुन पैलेस में आयोजन किया गया। जहां बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं और पार्टी के अधिकारियों ने शिरकत किया। मौके पर स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  

पत्रकारों से बात करते पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर बताया की पांचों राज्यों में भाजपा और एनडीए गठबंधन ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एमपी में दोबाराऔर राजस्थान में  कांग्रेस को हटा भाजपा सरकार बनाने जा रही है। तेलंगाना, मिजोरम में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़े बड़े बाते कर जनता को ठगने का काम किया। भाजपा वहां भी सरकार बनाने की स्थिति में है। साथ ही बिहार के मुद्दे पर कहा की पिछले दो वर्षो में महागठबंधन की सरकार में बिहार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंसा हुआ है। नीतीश कुमार बार बार विशेष पैकेज की बात राजनीतिक फायदे के लिए करते है पर आज तक पीएम के साथ बैठ बिहार के विकास के मुद्दे पर कभी  भी उन्होंने बात नही की। 

बड़ा बयान देते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा की नीतीश कुमार भारत का प्रधान मंत्री बनने का सपना देख रहे है । 18 साल से वे मुख्यमंत्री है पर आज तक जदयू अकेले दम पर बिहार में सरकार नही बना पाई तो वे भारत के प्रधान मंत्री कैसे बनेंगे। मुख्यमंत्री को पीएम बनने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना दिखाया जा रहा है । मुख्यमंत्री को बड़े साजिश कर शिकार बनाया जा रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नीतीश कुमार को दरकिनार कर राजद के साथ मिलकर सत्ता पर काबिज होना चाह रहे है। पर बिहार की जनता राजद के शासन काल को जानती है। साथ ही कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए बिहार में 40 में से 40 सीट जीतने का काम करेगी।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News