बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

AIIMS में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक, देर रात एम्स पहुंच गृह मंत्री अमित शाह ने ली हाल की जानकारी

AIIMS में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक, देर रात एम्स पहुंच गृह मंत्री अमित शाह ने ली हाल की जानकारी

NEWS4NATION DESK : एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्रीअरुण जेटली की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके उपचार पर नजर रख रही है। वह आईसीयू में हैं। जेटली 9 अगस्त को इलाज के लिए एम्स में भर्ती हुए थे। वहीं 10 अगस्त के बाद से उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर एम्स की ओर से कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। 

मिल रही  जानकारी के अनुसार जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। यही वजह है कि डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।

बीती शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाहऔर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी अरुण जेटली का हाल जानने के लिए एम्‍स पहुंचे। शाह एक घंटे से अधिक समय तक एम्‍स में मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तो शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे थे।

बता दें जेटली को सॉफ्ट टिशू सरकोमा है, जो एक प्रकार का कैंसर होता है। जेटली पहले से डायबिटीज के मरीज हैं। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। सॉफ्ट टिशू कैंसर की भी बीमारी का पता चलने के बाद वह इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे। उन्होंने मोटापे से छुटकारा पाने के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी भी करा रखी है।

Suggested News