बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास हो सकते है RBI के नए गवर्नर, नोटबंदी के दौरान निभाई थी अहम भूमिका

पूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास हो सकते है RBI के नए गवर्नर, नोटबंदी के दौरान निभाई थी अहम भूमिका

NEWS4NATION DESK : पूर्व वित्त सचिव और वित्त आयोग सदस्य शक्तिकांत दास आरबीआई के नए गवर्नर हो सकते है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद आरबीआई के नए गवर्नर की की रेस में कई नाम चल रहे हैं, लेकिन सबसे आगे पूर्व वित्त सचिव और वित्त आयोग सदस्य शक्तिकांत दास का नाम चल रहा है। केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में शक्तिकांत दास देश के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माने जाते है। दो साल पहले नोटबंदी के दौरान शक्तिकांत दास ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी।

26 फरवरी 1957 को जन्मे शक्तिकांत दास इतिहास में एमए और तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, शक्तिकांत दास को भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता था। हाल ही में ब्यूनस आयर्स में दो दिवसीय वार्षिक जी -20 बैठक में दास को भारत के शेरपा नियुक्त किया गया था। पूर्व सिविल सर्वेंट दास 15 वें वित्त आयोग के सदस्य भी हैं। उन्होंने भारत के आर्थिक मामलों के सचिव, भारत के राजस्व सचिव और भारत के उर्वरक सचिव के रूप में भी काम किया है।
 
 बताते चले कि 4 सितंबर 2016 को आरबीआई के तत्तकालीन गवर्नर रघुराम राजन की जगह उर्जित पटेल को गवर्नर नियुक्त किया गया था। पटेल का कार्यकाल 3 साल का था। लेकिन उन्होंने उससे पहले ही 11 दिसंबर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

 

 

Suggested News