बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व IPS अधिकारी ने राज्यापाल को पत्र लिख मंत्री लेसी सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पूर्णिया में चला रही है गिरोह, आवास पर है हथियार का जखीरा

पूर्व IPS अधिकारी ने राज्यापाल को पत्र लिख मंत्री लेसी सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पूर्णिया में चला रही है गिरोह, आवास पर है हथियार का जखीरा

पटना. पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने नीतीश सरकार के मंत्री लेसी सिंह को लेकर बिहार के राज्यपाल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि लेसी सिंह गिरोह चला रही है। उसके घर पर हथियार का जखीरा है। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर पूर्णियां जिले में लेसी सिंह खुले आम गिरोह चल रही है।

अमिताभ कुमार दास ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बताया है कि बिहार के नालायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेसी सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया है। लेसी सिंह का पति बूटन सिंह पूर्णिया का खूंखार अपराधी था। वर्ष 2000 में बूटन सिंह को गोलियों से भून दिया गया। बूटन सिंह की मौत के बाद गिरोह की कमान लेसी ने संभाली है। लेसी सिंह के आवास पर अवैध हथियारों का जखीरा है। मुख्यमंत्री के आदेश पर पूर्णियां जिले में लेसी सिंह को गिरोह को खुली छूट मिली हुई है।

Suggested News