बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के पूर्व विधायक गजानंद शाही कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

जदयू के पूर्व विधायक गजानंद शाही कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Patna : बरबीघा से जद(यू) के पूर्व विधायक गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक मिलन समारोह में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।  

इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि श्री शाही के संस्कृति में कांग्रेस है। ये पहले भी कांग्रेस में थे और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं। श्री शाही का आज पुनः घर वापसी हुआ है। इससे शेखपुरा में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, बिहार इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, लाल बाबू लाल, इं0 संजीव सिंह, राजेश कुमार सिंहा, मधुरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, अरविन्द लाल रजक, प्रयाग प्र0 सिंह कुशवाहा, असफर अहमद, शंकर झा भी मौजूद थे।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News