बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत हुई ज्यादा खराब, एयर एम्बुलेंस से भेजे जाएंगे दिल्ली एम्स

जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत हुई ज्यादा खराब, एयर एम्बुलेंस से भेजे जाएंगे दिल्ली एम्स

पटना.  जेडीयू के राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत खराब हो गयी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बुधवार शाम 5 बजे एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. उन्होंने कहा कि वशिष्ठ बाबू बहुत दिनों से अस्वस्थ हैं। रेगुलर चेकअप होता आ रहा है। उनकी तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है। उनकी स्थिति को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि उनका इलाज अब दिल्ली एम्स में होगा। सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह के अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी सहित कई अन्य ने उनका हाल जाना. 

24 अक्टूबर, 1947 में बिहार के हाजीपुर में जन्में वशिष्ठ नारायण सिंह (74)  साल 2012 से लगातार राज्यसभा सांसद हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पिछले साल 2021 में बिहार जदयू अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद ये जिम्मेदारी उमेश कुशवाहा को दे दी गई थी।

1995 से 1998 तक समता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वो 1980 से 1985 तक बिहार जनता पार्टी के महासचिव, 1989 से 1990 तक जनता पार्टी बिहार कमेटी के कार्यकारी सदस्य, 1990 से 1994 तक जनता पार्टी के संसदीय दल के सदस्य रह चुके हैं। बाद में वे जार्ज फर्नाडिस के नेतृत्व वाली समता पार्टी से जुड़ गए थे और 1995 से 1998 तक अध्यक्ष थे. वहीं नीतीश कुमार के वर्ष 2005 में बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद वे लगातार जदयू में महत्वपूर्ण पदों को संभालते रहे. 

हालांकि पिछले साल 2021 में जब उन्होंने बिहार जदयू के अध्यक्ष का पद छोड़ा उस समय से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा थी. अब एक बार फिर से उनके स्वास्थ्य में आई गिरावट के बाद उन्हें दिल्ली एम्स भेजने की तैयारी है. 


Suggested News