बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड के पूर्व राज्यपाल मारवाह का निधन,सीएम ने दी श्रधांजलि

झारखंड के पूर्व राज्यपाल मारवाह का निधन,सीएम ने दी श्रधांजलि

DESK: झारखंड के पूर्व राज्यपाल और सीनियर IPS ऑफिसर रहे वेद प्रकाश मारवाह का निधन हो गया है. 87 साल की उम्र में वेद प्रकाश मारवाह ने गोवा में अंतिम सांस ली. उन्हें मापुसा के असिलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

वहीं उनका निधन हुआ. घटना की सूचना जैसे ही लोगों को मिली,पूरे राज्य में शोक की लहर दौड पड़ी. इस बीच मारवाह के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक प्रकट किया है.

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह जी के निधन की खबर से आहत हूं. झारखंड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी. परमात्मा स्व मारवाह जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

Suggested News