बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व विधान पार्षद और HAM के औरंगाबाद से प्रत्याशी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

पूर्व विधान पार्षद और HAM के औरंगाबाद से प्रत्याशी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

AURANGABAD : पूर्व विधान पार्षद और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से हम के प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें घायल अवस्था मे  पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनको पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात वे औरंगाबाद जिले के अंबा जा रहे थे तभी उनकी स्कॉर्पियो में एक बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में पूर्व विधान पार्षद और हम के औरंगाबाद से प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद जख्मी हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि जिस बोलेरो ने टक्कर मारी उसमे 4 लोग सवार थे। लेकिन घटना के बाद 2 लोग फरार हो गए, जबकि दो को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई भी कर दी ।

वही हम ने आरोप लगाया है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत हमारे प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद की गाड़ी में टक्कर मारी गई है ताकि उन्हें रास्ते से हटाया जा सके।

Suggested News