बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने दी किसानों को सलाह, कहा आधुनिक तरीके से करनी पड़ेगी खेती, तभी दुगुनी होगी आय

पूर्व मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने दी किसानों को सलाह, कहा आधुनिक तरीके से करनी पड़ेगी खेती, तभी दुगुनी होगी आय

DARBHANGA : दरभंगा ग्रामीण मंडल के द्वारा किसान सलाहकार आदित्यनाथ मिश्र के दरवाजे पर किसान गोष्टी कार्यक्रम आयोजित की गई। सैकड़ों किसानों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा की देश के 80 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित हैं। देश के किसानों की आय दोगुना कैसे हो। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया हैं। 


उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा की पहले आप अपने बच्चों को शिक्षित करें। आज खेती वैज्ञानिक पद्धति की हो गई हैं। किसानों को कृषि के आधुनिक तरीका से खेती करनी पड़ेगी। सर्व प्रथम मिट्टी जांच कराये ,जैविक खाद का उपयोग करे,जीरो टिलोज से खेती करने,छत पर सब्जी और मिर्च आदि लगाने की अपील किए। 

बैठक में किसान प्रखंड कोडिनेटर धीरज कुमार, जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, मंडल प्रभारी अशोक नायक,उपाध्यक्ष संजीव साह, बबलू सिंह, चन्दन ठाकुर, दीपक मिश्र, कन्हैया झा, गोविन्द मंडल, कन्हैया ठाकुर, लालतून मंडल,अनिल साह,लाल बहादुर शास्त्री, उमा शंकर यादव, प्रगतिशील किसान मोहम्मद मुस्ताक,मोहन यादव,महेश्वरी देवी,विभा झा,मंजू देवी थे।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News