BHAGALPUR : सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ मोड़ पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पहुंचने पर मसदी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश बिंद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला व बुके देकर के भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीआईपी के संस्थापक मुकेश साहनी जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने मीडिया को बताया कि हमारी पार्टी पूरे लगन और मेहनत के साथ क्षेत्र मे काम कर रही है। वही बीपीएससी एग्ज़ाम के प्रश्न पत्र आउट होने पर उन्होंने बताया कि जो कभी नहीं हुआ। वह बिहार में हो गया है। क्वेश्चन पेपर आउट हो गया। इस पर सरकार को एक्शन लेना चाहिए। जो पदाधिकारी और जो कर्मचारी दोषी है। उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए और जो हुआ है। वह बिल्कुल गलत हुआ है। इसमें युवा के भविष्य अंधकार में है।
मुकेश सहनी ने कहा की इसके लिए सरकार जिम्मेवार है और सरकार को एक्शन लेना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अब्दुल हसन, असरगंज के प्रमुख दिनेश बिंद, ब्रह्मदेव चौधरी, कालीचरण बिंद, संतोष बैंड, कमालगंज मुखिया भारत यादव सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट