बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा ने लालू-नीतीश पर एक साथ साधा निशाना, बोले- एक नागनाथ है तो एक सांपनाथ, भूमिहारों को एकजुट होना होगा

पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा ने लालू-नीतीश पर एक साथ साधा निशाना, बोले- एक नागनाथ है तो एक सांपनाथ, भूमिहारों को एकजुट होना होगा

मुजफ्फरपुर. भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक राजनीतिक फ्रंट के बैनर तले बिहार के वरिष्ठ नेता रामजतन सिन्हा ने मुजफ्फरपुर शहर के सर्किट हाउस के समीप एक निजी होटल सभागार में प्रेसवार्ता की। इसमें बिहार के वरिष्ठ नेता रामजतन सिन्हा ने जदयू और राजद सरकार को खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि JDU कोइरी-कुर्मी की पार्टी है तो RJD यादवों की पार्टी है तो वहीं LJP दुसाद की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का काम भूमिहार समाज ने किया था। आजादी के बाद समाज के सामने जो समस्या भी आई उसमें जमीन देने का काम किया, जिसमें मुजफ्फरपुर में बहुत सारे कॉलेज के लिए जमीन दान दिया गया तो वहीं हॉस्पिटल के लिए भी कई सारी जमीन है। भूमिहार समाज के लोगों ने दान देने का काम किया है। आज राजनीति में भूमिहार समाज को उपेक्षित किया जा रहा है। यदि हम कोईरी कुर्मी की पार्टी में उनके पीछे चल सकते हैं। यादव की पार्टी में जाने के लिए बेचैन है तो भूमिहार ब्राह्मण कहने में क्या हीनता है। पहले जो समाजवादी थे वह जातिवादी हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है कि आपस में एकता का अभाव है, जो एक बड़ी समस्या है। हमारे सामने सर्वमान्य कोई नेतृत्व नहीं है। इसलिए हम लोगों ने एक प्रयास किया था कि सामूहिक नेतृत्व विकसित हो। उन्होंने कहा कि कोई एक व्यक्ति नेता नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी छोटे-छोटे जमात को एक मंच पर लाएंगे बिना हमारे चाहे बिहार में कोई सरकार नहीं बना सकता। इसके साथ ही राजद और जदयू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टी के राज्य में बड़ी-बड़ी हत्याए हुई है एक नागनाथ है तो एक सांपनाथ है।

Suggested News