बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा हमेशा डोलते रहता है मन, आज इधर तो कभी उधर

पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा हमेशा डोलते रहता है मन, आज इधर तो कभी उधर

GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर महागठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं। इसको लेकर बिहार की सियासत पूरी तरह गरमाई हुई है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का मन हमेशा डोलते रहता है। 

उन्होंने कहा की नीतीश कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है की कभी इधर आ जाते है तो कभी उधर चल जाते है। यह नीतीश कुमार का व्यवहार है उनका यह लिस्ट है आज इधर तो कभी उधर।

वहिम सुमन ने कहा की जहाँ तक हम की बात है तो हमलोग अपना काम कर रहे हैं। संगठन के विस्तार में लगे हुए हैं। गया ही नहीं पुरे बिहार में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा की हम जिनके साथ हैं उनकी भी कैसे मदद कर सकेंगे। इस पर फोकस कर रहे हैं। सुमन ने कहा की इंडिया गठबंधन को हमलोग घमंडिया गठबंधन कहते हैं। इनका उद्द्देश्य केवल नरेन्द्र मोदी को हटाना है। यह नहीं की उन्होंने जो काम किया है। उससे आगे बढ़कर क्या किया जाए। 

गया से मनोज की रिपोर्ट  

Suggested News