बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, कहा महागठबंधन की सरकार बनते ही बढ़ गया अपराध और गुंडागर्दी

नीतीश सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, कहा महागठबंधन की सरकार बनते ही बढ़ गया अपराध और गुंडागर्दी

ARA : आगामी 2024 मे बिहार का मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। जिसके लिए अभी से ही एक अणे मार्ग खाली हो गया है। बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मात्र दो माह के अंदर मे ही राजद कोटे से दो दो कदावर नेता ने अपना इस्तीफा अपने ही पार्टी के शीर्ष नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दे दी है। जिसके बाद बिहार मे बवाल मच गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आरा में कहा की बिहार मे सब कुछ इस समय ठीक ठाक नही चल रहा है। बिहार मे आज के परिवेश मे सबकुछ बदल गया है। 


उन्होंने कहा की राजद के खेमे से निकली बात बहुत दूर तक निकल गई है। महागठबंधन के कृषि मंत्री ने तो अपने ही विभाग के अधिकारियों को चोर और भ्रष्ट बता कर महागठबंधन की सरकार को एक बार फिर कठघडे मे खडा कर दिया है। 

शाहनवाज ने कहा की बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार से उद्योगपतियों का पलायन जारी है। सरकार बनते ही राज्य मे गुंडागर्दी, हत्या, अपहरण का रोजगार बढ़ गया है। 

मुख्य रूप से देखा जाए तो बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यदि विकास हुआ है तो केवल हत्या, अपहरण, रंगदारी और भ्रष्टाचार का रोजगार बढ़ गया है। बिहार मे गृह मंत्री के दौरा होने से विपक्ष की सरकार को भय हो गया है। महागठबंधन की सरकार डर गई है।

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News