बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर से लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश करेंगे पूर्व मंत्री वृषिण पटेल

मुंगेर से लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश करेंगे पूर्व मंत्री वृषिण पटेल

MUNGER : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मुंगेर से चुनाव लड़ने की बात की है। शनिवार को मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वो मुंगेर से चुनाव लड़ेंगें। 

FORMER-MINISTER-VRISHI-PATEL-WILL-CONTEST-LOK-SABHA-ELECTIONS-FROM-MUNGER-CLAIM-OF-VICTOR2.jpg

उन्होंने कहा कि वो महागठबन्धन में है इस कारण मुंगेर सीट से अपनी दावेदारी करेंगे। पटेल ने कहा कि मुंगेर लोकसभा महागठबन्धन के लिए खाली जगह है और हमारे कार्यकलाप से इस क्षेत्र की जनता वाकिफ है इसके कारण इस लोकसभा क्षेत्र में महागठबन्धन अच्छे से एक सीट निकाल लेगी। पटेल ने कहा कि इस क्षेत्र में सत्तापक्ष सशक्त है और ऐसे लोगों से लड़ने में मजा आता है। मैं यहां सत्तापक्ष के लोगो की ईंट से ईंट बजा दूंगा। 

STUNNING-EXCITED-BY-OPPOSITION-UNITY-PM-CHALLENGES-PM-TO-CHALLENGE-CM4.jpg

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद जो रिजल्ट आया उसने देश के लोगों को और विपक्षी पार्टियों को एक संदेश दिया है। इस चुनाव में विपक्षी पार्टी ने संदेश दिया कि अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ें तो देश में राज कर सकते हैं। 

NDA-WILL-WIN-THE-2019-WAR-AND-WILL-AGAIN-FORM-THE-GOVERNMENT-RAM-VILAS2.jpg

पूर्व मंत्री ने एनडीए पर हमला करते हुए कहा कि दुनिया की कोई ऐसी लम्बी रात नहीं हुई जिसका सवेरा नहीं हुआ है। पटेल ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अगर देश में विपक्ष एक जुट होकर लड़ेगा तो नरेंद्र मोदी का आने का रास्ता आसान नहीं होगा।

Suggested News