पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय का निधनः पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने जताया शोक,कहा- हमने एक जमीनी नेता खो दिया

MOTIHARI : मोतिहारी के कद्दावर नेता रहे व पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। पूर्व लघु सिंचाई मंत्री योगेंद्र पांडेय लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बीती रात उनका निधन गोविंदगंज के लौरिया गांव में हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया .

पूर्व विधायक अवनीश सिंह ने जताया शोक

पूर्व मंत्री योगेन्द्र पांडेय के निधन पर आम से लेकर खास लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। कद्दावर नेता व पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने योगेन्द्र पांडेय के निधन पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि योगेन्द्र पांडेय के निधन से उनको व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। वे एक जमीनी नेता थे और एक अभिभावक के समान थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत को गहरी क्षति पहुंची है। 

लालू प्रसाद के पहली बार मुख्यमंत्री बनने के थे साक्षी

योगेंद्र पांडेय उन नेताओं में शामिल रहे, जिन्हें लालू प्रसाद के पहली बार मुख्यमंत्री बनने के सफर को करीब से देखा। लालू प्रसाद के मुख्यमंत्री के पहले कार्यकाल में वह 1990-95 के बीच बिहार के लघु सिंचाई मंत्री रहे। इस दौरान वह गोविंदगंज 1985 और 1990 में विधायक चुने गए। योगेंद्र पांडेय तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए, जब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को चांदी के सिक्के में तौल दिया था। ऐसा करनेवाले वह बिहार के पहले मंत्री थे। 

राशन डीलर का करते थे काम

पूर्व मंत्री योगेंद्र पाण्डेय  राशन डीलर का काम करते थे। राशन डीलर से मंत्री तक का सफर काफी लोकप्रिय रहा। इस दौरान वह गोबिंदगंज विधानसभा के रढिया पंचायत के दो बार मुखिया रहे। यहां से उन्होंने पीछे नहीं देखा। मुखिया के बाद वह भूमि विकास बैंक के चैयरमैन रहे।वही कॉपरेटिव बैंक के वॉयस चेयरमैन रहे। वही उसके बाद 1885 -90 तक विधायक बने।वही दूसरी बार 1990 में जितने के बाद गोबिंदगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रथम मंत्री बने। कई सालों तक उनका लालू प्रसाद से जुड़ाव बना रहा। लेकिन हाल के सालों में बीमारी के कारण वह राजनीति से दूर थे।