बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्रह्मपुर मेले की शान बना पूर्व विधायक अनंत सिंह का "लाडला', 22 फ़रवरी को दौड़ में होगा शामिल

ब्रह्मपुर मेले की शान बना पूर्व विधायक अनंत सिंह का "लाडला', 22 फ़रवरी को दौड़ में होगा शामिल

BUXAR : जिले के ब्रह्मपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर पशु मेला का आयोजन किया गया है। जहाँ दूरदराज से घोड़े एवं गाय पहुंचे हुए हैं। 22 फरवरी को इस मेले का समापन होगा। उसी दिन घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 

इसके पूर्व दो दिन पहले मेले का उद्घाटन ब्रह्मपुर विधायक शंभू नाथ यादव एवं डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया था। मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी हर्ष का माहौल है। 

मेले की ख़ास बात यह है की इस बार भी ब्रह्मपुर मेले की शान अनंत सिंह का घोड़ा ‘लाडला’ बना है। मोकामा के पूर्व  विधायक अनंत सिंह के पास यह घोड़ा पिछले पांच वर्षों से है और बिहार तथा यूपी में कई प्रतियोगिताओं में शामिल होकर उनका विजेता बन चुका है। पिछली बार ब्रह्मपुर मेले आयोजित प्रतियोगिता में भले ही चौसा के साधु नामक घोड़े से अनंत सिंह का लाडला हार गया हो। लेकिन इस बार भी उसकी खूब चर्चा हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि इस साल चैंपियन का ताज किस घोड़े के सिर पर सजेगा। 

बताते चलें की मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाथी, घोड़ा और गाय पालने का काफी शौक है। कहा जाता है कि एक बार उन्होंने सोनपुर पशु मेले से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का घोड़ा खरीद कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।  अनंत सिंह को घोड़े की सवार पसंद है।  उनकी घोड़े की सवारी करते तस्वीरें आती रहती हैं।

बक्सर से पूजा चौबे की रिपोर्ट 

Suggested News