बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमिहारों को सम्मान देने के सुशील मोदी के बयान पर पूर्व भाजपा एमएलसी ने कसा तंज, कहा आप अपने राजनीतिक गुरु को भूल गए

भूमिहारों को सम्मान देने के सुशील मोदी के बयान पर पूर्व भाजपा एमएलसी ने कसा तंज, कहा आप अपने राजनीतिक गुरु को भूल गए

PATNA : बिहार में भूमिहार समाज का राजद की तरफ झुकाव होने के बाद भाजपा की ओर से भी कई काम को गिनाया गया। जो भारतीय जनता पार्टी ने इस समाज के लोगों के लिए किया है। हालाँकि पूर्व विधान पार्षद के के सिंह इसके लिए राज्यसभा सांसद और बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सुशील कुमार मोदी पर तंज कसते हुए कहा की आप परम आदरणीय स्व० कैलाशपति मिश्रा बिहार, झारखंड, उड़ीसा, आसाम और बंगाल के दधीचि और अपने राजनीतिक गुरू को भूल गये?

बताते चलें की कुछ दिन पहले ही सुशील कुमार मोदी ने कहा था की ब्राह्मण-भूमिहार समाज को भाजपा ने हमेशा यथोचित सम्मान दिया है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भूमिहार समाज के 15 और ब्राह्मण समाज के 11 (कुल 26) लोगों को पार्टी ने टिकट दिये, जबकि राजद ने इन दोनों जातियों का अपमान करते हुए केवल पांच टिकट (भूमिहार 1) दिये थे। उन्होंने कहा की भाजपा ने ही भूमिहार समाज को पहली बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री का पद दिया। बिहार में भाजपा कोटे से एक कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष इसी समुदाय से हैं। 

यहीं नहीं सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा था की लालू-राबड़ी राज में भूमिहार-ब्राह्मण समाज का जितना अपमान-उत्पीड़न हुआ, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उस दौर में जाति पता कर इनका नरसंहार हुआ और इन्हें पलायन के लिए मजबूर किया गया था। ऊंची जातियों को 10 फीसद आरक्षण देने का विरोध करने वाली लालू प्रसाद की पार्टी आज किस मुँह से भूमिहार-ब्राह्मण समाज की हितैषी बन रही है? इससे आगे बढ़कर मोदी ने कहा की विधान परिषद का एक चुनाव या उपचुनाव किसी दल पर किसी समाज के भरोसे का एकमात्र पैमाना नहीं हो सकता। सबको पता है कि परिषद के चुनाव किस आधार पर होते हैं। हाल के चुनावों में यदि पार्टी से कोई गलती हुई, तो उसे सुधारा जाएगा और सम्मान देने में कोई कमी नहीं की जाएगी।

Suggested News