बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के बचाव में आगे आए पूर्व सांसद पप्पू यादव, नीतीश सरकार पर फंसाने का लगाया आरोप

अनंत सिंह के बचाव में आगे आए पूर्व सांसद पप्पू यादव, नीतीश सरकार पर फंसाने का लगाया आरोप

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बचाव में पूर्व सासंद पप्पू यादव आगे आ गये है। पप्पू यादव ने खुले तौर पर जेडीयू सांसद पर अनंत सिंह को फंसाने का आरोप लगाया है।  

आज दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने कहा कि जेडीयू के बड़े नेता ने कहा था कि अनंत का होम्योपैथी, एलोपैथी इलाज कर देंगे। क्या ये वही इलाज तो नहीं है। 

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर खुला आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एक आदमी के पीछे लगी हुई है, जबकि बिहार में बालू और शराब माफिया मस्त है। 

उन्होंने सीधे तौर पर सीएम नीतीश का नाम लेते हुए कहा कि कल तक नीतीश जी के लिए अनंत सिंह बहुत अच्छे थे। नीतीश कुमार एमपी का चुनाव लड़ते थे, तो हमेशा उन्हें अपने साथ लेकर जाते थे। इतना ही नहीं कभी ललन सिंह और अनंत घंटों घंटों तक साथ रहते थे, लेकिन जब से अनंत सिंह की पत्नी ने ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा है वे ललन सिंह के दुश्मन  बन गए है।  

पूर्व सांसद ने कहा कि जब अनंत सिंह जेडीयू में थे, तब ललन सिंह और नीरज कुमार को ऐके 47 और 56 नजर नहीं आता था। पहले अनंत सिंह दुध के धुले हुए थे और अब बुरे हो गए। 

बता दें कि शुक्रवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह पैतृक गांव लदमा स्थित उनके आवास पर छापेमारी हुई है। इस दौरान उनके घर से एके-47 और बम बरामद किया गया है। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News