बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये पूर्व सांसद आर के सिन्हा और युवा नेता ऋतुराज सिन्हा, सूखा राशन का किया वितरण

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये पूर्व सांसद आर के सिन्हा और युवा नेता ऋतुराज सिन्हा, सूखा राशन का किया वितरण

PATNA : बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का तांडव जारी है. इसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं. वहीँ कई जिलों में घर नदियों के कटाव में चले गए हैं. हालाँकि राज्य सरकार की ओर से इन इलाकों के लोगों के राहत के लिए कई तरह के उपाय किये गए हैं. उनके लिए सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी है. जहाँ इन लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है. 

वहीँ अन्य दुसरे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटे हैं. इसी कड़ी में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा एवं भाजपा के युवा ऊर्जावान राष्ट्रीय नेता ऋतुराज किशोर सिन्हा के सौजन्य से बख्तियारपुर विधानसभा के दियारा रूपस, म्हाजी चिरैया रूपस आदि इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. 

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बाढ़ रूपेश कुमार सिंह, जिला प्रभारी सजंय यादवेंद्र, विपिन यादव, आशुतोष, राजीव रंजन एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. लोगों ने इस कार्य के लिए दोनों नेताओं की सराहना की.

Suggested News