राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से मिले पूर्व सांसद आरके सिन्हा, बिहार के विश्वविद्यालयों में बेहतर शिक्षा पर हुई चर्चा
PATNA : शुक्रवार को भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने आज दोपहर बिहार के राज्यपाल माननीय विश्वनाथ आर्लेकर जी से शिष्टाचार मुलाक़ात की। बिहार राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण और पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन पर सार्थक चर्चा हुई।
राजभवन में हुई इस मुलाकात को लेकर आरके सिन्हा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि बिहार के राज्यपाल विश्वविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जो कि अब नजर आ रहा है। वह नियमित रूप से बैठक कर सारी कमियों को दूर कर रहे हैं।
विश्वविद्यालयों के काम में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। जिसका लाभ भी अब नजर आने लगा है।