बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में अवैध हथियार के साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल भी जब्त

सीतामढ़ी में अवैध हथियार के साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल भी जब्त

सीतामढ़ी. पूर्व पंचायत समिति सदस्य को पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। मामला जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव का है। जहां शुक्रवार के सुबह मेजरगंज थाना पुलिस ने पूर्व पंसस प्रवीण कुमार को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार अवैध हथियार के साथ अपने घर डुमरी कला गांव में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पूर्व पंसस प्रवीण भागने लगा और अपने घर के छत पर चढ़ गया। जैसे ही प्रवीण छत से कूदना चाहा कि पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार पूर्व पंसस के पास से 9mm का एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले को लेकर थाने में प्रवीण कुमार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया तथा कागजी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूर्व में भी प्रवीण कुमार वर्ष 2018 में शराब तस्करी के मामले के वांछित अभियुक्त भी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष लइक अहमद ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की डुमरी कला पूर्वी के पंसस प्रवीण कुमार अवैध हथियार के साथ अपने घर में मौजूद है। इसके आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Suggested News