बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

88 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी ने लिखा यह खास बधाई संदेश

88 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी ने लिखा यह खास बधाई संदेश

N4N DESK : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। वे आज 88 साल के हो गए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 88वें जन्मदिन की बधाई दी है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि देश मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है 'भारत आज ऐसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है, जिसमें मनमोहन सिंह जैसी समझ हो। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

वहीं कांग्रेस ने डॉ. सिंह की एक समर्पित नेता के रूप में प्रशंसा की है, जो प्रत्येक भारतीय के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए उसमें मनमोहन सिंह के पूरे जीवन के बारे में बताया है। वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने कहा है कि वह आगे बढ़ते हुए लोगों को साथ लेकर चले। दुनिया के सबसे सक्षम नेताओं में से एक, राष्ट्र के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का विजन अनोखा है। भारत इस महान बेटे का सदा ऋणी रहेगा।

बता दें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, साल 1932 को भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। मनमोहन सिंह एक अर्थशास्त्री हैं, जो बाद में राजनीति में आए। उनका राजनीतिक करियर साल 1991 में शुरू हुआ था, जब वह नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री नियुक्त किए गए थे। यही वो साल था जब उनकी मदद से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए "उदारीकरण और निजीकरण" की शुरुआत हुई। वहीं साल 2004 से लेकर 2014 तक वे देश के प्रधानमंत्री रहे।

Suggested News