बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वीवी गिरि की मनायी गयी जयंती, मनोरंजन गिरि बोले- इनके जीवन से युवाओं को सीखने की जरुरत

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वीवी गिरि की मनायी गयी जयंती, मनोरंजन गिरि बोले- इनके जीवन से युवाओं को सीखने की जरुरत

पटना. बधाई मैरेज हॉल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वीवी गिरि की जयंती एवं 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में शहीद हुए छटू गिरि, फागू गिरि एवं कामता गिरि का शहादत दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता गोस्वामी समाज के गौरव एवं जेडीयू के प्रदेश महासचिव मनोरंजन गिरि ने की। इस दौरान मनोरंजन गिरि ने कहा कि वीवी गिरि के जीवनी से सीख लेने की जरुरत है और समाज को सशक्त बनाने की जरुरत है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ी पटनदेवी के महंत विजय शंकर गिरि शामिल हुए। इसमें गोस्वामी समाज के पाच सूत्री मांगों को रखा गया है। इसमें शहीद दिवस को सरकारी स्तर पर मनाने की मांग की गई है। देश की अन्य राज्य की भांति बिहार में भी गोस्वामी समाज को केंद्रीय सेवाएं में आरक्षण मिलना चाहिए, सत्ता में भागीदारी मिलनी चाहिए, शहीद छट्टू गिरि एवं कामता गिरि के नाम से सारण में दाउदपुर रेलवे स्टेशन का नाम शहीद स्टेशन बनाया जाए।

कार्यक्रम में प्रो. शिवाजी गोस्वामी, मिथिलेश गिरि, राजन गिरि, पुस्कर गिरि, प्रमोद गिरि, कुशेश्वर गिरि, रवि पूरी, शशी गोस्वामी, अशोक गिरी, अनुज गिरि, योगेंद्र गिरि, बीरेंद्र भारती, अंग्रहित गो, नारायण गिरि, भगवती गिरि, संतोष भारती, रितेश गिरि, बैदनाथ गिरि, वीर भुषण भारती, विकाश गोस्वामी इत्यादि शामिल थे।

Suggested News