बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया के अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व प्राचार्य स्व. चंद्रदीप सिंह की जयंती समारोह का हुआ आयोजन, पत्रकारों को किया सम्मानित

गया के अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व प्राचार्य स्व. चंद्रदीप सिंह की जयंती समारोह का हुआ आयोजन, पत्रकारों को किया सम्मानित

GAYA : शिक्षक वो होता है जो अपने विद्यालय और विद्यालय के बच्चों के भविष्य के लिए समर्पित भाव से योगदान करें। स्व चंद्रदीप बाबू एक शिक्षक के साथ साथ विद्यालय के सभी बच्चों के लिए समर्पित अभिभावक थे। उनके कार्यकाल में अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम गया जिला हीं नहीं प्रदेश भर के उच्च विद्यालयों में होती थी। उक्त बातें अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बेलागंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्व चंद्रदीप सिंह के जयंती समारोह के दौरान कही। 

मंगलवार को बेलागंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्व चन्द्रदीप सिंह की 96 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जी के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को चंद्रदीप सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस उपाधीक्षक और पूर्व प्राचार्य स्व चंद्रदीप सिंह के दामाद मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्राचार्य जी मेरे ससुर के अलावा मेरे लिए एक बड़े मार्गदर्शक भी थे। मुझे अपने जीवन में जो भी सफ़लता मिली। उसमे उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों की ओर आयोजित य़ह कार्यक्रम बेहद ही सराहनीय है। आज के बदलते परिवेश में अपने पूर्वजों को याद करना बच्चों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और संसार के रूप में देखा जाएगा। उनके जयंती पर समाज के अंतिम पायदान पर जीवन व्यतीत करने वाले समाज के बच्चों में शिक्षा के प्रति चेतना जगाने के उदेश्य से पाठ्य सामग्री का वितरण भी एक सराहनीय कदम है। 

वहीं विद्यालय के छात्र रहे गनौरी दास ने कहा कि मेरे परिवार के उन्नति में चंद्रदीप बाबु का अहम योगदान है। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण के बाद भी हमेशा मार्गदर्शन मिला था। इलाके के लोग उन्हें अपना अभिभावक मानते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर उन्होंने विद्यालय को राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाया। उनके स्वर्णिम कार्यकाल से आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। कार्यक्रम को पूर्व मुखिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामविनय सिंह, पूर्व शिक्षक राजेंद्र शर्मा, जनक शर्मा, शम्भु शरण शर्मा, मधुसूदन अग्रवाल, समाजसेवी अमरेंद्र प्रियदर्शी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार और संचालन हरिशंकर कुमार ने किया। मौके पर पूर्ववर्ती छात्र रविशंकर कुमार, पंकज कुमार, प्रभात कुमार मिश्रा, शिक्षक सुरेंद्र चौधरी, सौरभ कुमार, अनूप कुमार चौरसिया, वरिष्ट पत्रकार मिथलेश्वर सिंह, वरिष्ट पत्रकार राकेश कुमार, मो परवेज आलम, अजीत कुमार, मो वशीम अंसारी, सुमन कुमार, शिक्षिका चंचल कुमारी, संगीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News