बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व राजद विधायक के बुआ की हत्या : देवर और भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला, यह बताया गया कारण

पूर्व राजद विधायक के बुआ की हत्या : देवर और भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला, यह बताया गया कारण

PATNA :  खबर बिहटा थाना के पाली गांव की है, जहां एक बुजुर्ग महिला की उनके ही रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतका बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव के वार्डनंबर-12 निवासी अम्बिका राय की 60 वर्षीया पत्नी फुलकुमारी देवी है। मृतका भोजपुर के बड़हरा से  राजद के पूर्व विधायक सरोज यादव की बुआ थीं। उनकी हत्या पर राजद नेता ने बताया कि पुराने पारिवारिक विवाद में हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है।

ईंट के बंटवारे को हुआ था देवर भतीजे से विवाद

घटना को लेकर बताया गया कि इसी माह के 26 अप्रैल को पुराने मकान टूटने के बाद के बाद निकले ईंट के बटवारे के विवाद को लेकर देवर हीरालाल यादव के साथ विवाद हुआ था। उस दौरान हीरालाल यादव और उनके दो बेटों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। 

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां दो दिन चले इलाज के बाद की हालत में कोई सुधार ना हुआ तो वहां चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा ला रहे थे तभी शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व विधायक ने दी पुलिस को सूचना

पूर्व आरजेडी विधायक सरोज यादव उनके शव को वापस सदर अस्पताल ले आये। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।


Suggested News