बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोजपा के पूर्व प्रवक्ता ने योगी आदित्यनाथ के बयान का किया समर्थन, कहा सनातन धर्म को राष्ट्रधर्म घोषित करने से देश को मिलेगी मजबूती

रालोजपा के पूर्व प्रवक्ता ने योगी आदित्यनाथ के बयान का किया समर्थन, कहा सनातन धर्म को राष्ट्रधर्म घोषित करने से देश को मिलेगी मजबूती

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारत में सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म का दर्जा और पहचान मिलना चाहिए। पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान सनातन धर्म ही राष्ट्र धर्म है। उनके बयान का स्वागत और समर्थन करते हुए कहा कि भारत में सनातन धर्म ही राष्ट्रधर्म है। इसमें हर्ज ही क्या है। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। भारत में सनातन धर्म प्राचीन सभ्यता है। 

उन्होंने कहा की इस धर्म की पहचान 6000 साल से भी ज्यादा पुराना है। भारत पूरे विश्व भर के हिंदुओं की मातृभूमि है और यह देश सनातन धर्म की जन्मस्थली भी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को राष्ट्रधर्म घोषित करने से देश को और भी मजबूती मिलेगी और यह देश नए दरवाजों को खोलेगा। जिससे भारत में धर्म परिवर्तन पर रोक लग सकेग। हमारे मुल्क में अल्पसंख्यकों के बीच शांति भी स्थापित होगी। 

श्रवण अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारा देश सही मायने में तभी एक धर्मनिरपेक्ष देश बना रहेगा। इसके लिए देश के 80% हिंदुओं के आस्था और विश्वास को सम्मान देते हुए सनातन धर्म और सनातन संस्कृति को आगे किया जाएगा। सनातन धर्म सभी धर्मों का आदर और सम्मान करता है और सभी धर्म के मानने वाले लोगों का संरक्षण करता है।

उन्होंने कहा की वर्तमान समय देश में सनातनी होने के लिए गर्व महसूस करने का है। इस देश में ऐसे लोग जो निरंतर सनातन धर्म हिंदू संस्कृति हिंदू धर्म ग्रंथ पर चोट करते हैं। ऐसे लोगों को भी जवाब देने का उचित समय है। श्रवन अग्रवाल ने सनातन धर्म के प्राचीन भाषा संस्कृत को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदल कर अमृत उद्यान किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है जिसने आज देश को और देशवासियों को गौरवान्वित किया है।

Suggested News