बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मौजूदा सांसद रुचि वोरा से चुनाव के दौरान हुआ था विवाद

मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मौजूदा सांसद रुचि वोरा से चुनाव के दौरान हुआ था विवाद

MURADABAD :  खबर यूपी के मुरादाबाद से है, जहां समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने आत्महत्या कर ली है। आज सुबह उन्होंने अपने आवास पर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था। जिसके बाद उन्होंने खुद को चुनाव से अलग कर लिया था। अब उनके सुसाइड के पीछे पार्टी के इस फैसले को बड़ा कारण बताया जा रहा है।

डीपी यादव ने थाना मझोले क्षेत्र की बुद्धि विहार कालोनी में अपने आवास के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में आत्महत्या कर ली। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। पहली मंजिल पर ही परिवार रहता है, जैसे ही परिवार को डीपी यादव के आत्महत्या की खबर मिली परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फोरेंसिक टीम के सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई। 

फिलहाल पुलिस ने परिवार के अलावा किसी के भी अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है पुलिस पूछताछ कर रही है। घर वा आसपार लगे सीसीटीवी की फुटेज भी एकत्र की जाएगी। 

मौजूदा सांसद रुचि वोरा से हुआ था विवाद

डीपी यादव के पास मुरादाबाद के जिले की कमान थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद लोकसभा के टिकट को लेकर मौजूदा सांसद एसटी और रुचि वीरा के बीच हुए विवाद के चलते डीपी यादव को जिला अध्यक्ष पद से हटा कर रुचि वीरा के करीबी जयवीर यादव को जिला अध्यक्ष बना दिया गया था। जिसके बाद डीपी यादव पूरे चुनाव नजर नहीं आए थे। अब आत्महत्या का क्या कारण रहा ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।


Suggested News