बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को मिल सकती है बिहार कांग्रेस की जिम्मेदारी, आलाकमान कर सकता है ऐलान

लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को मिल सकती है बिहार कांग्रेस की जिम्मेदारी, आलाकमान कर सकता है ऐलान

PATNA : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछले कई दिनों से चल रहा मंथन खत्म होता नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को पार्टी आलाकमान बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। मीरा कुमार बिहार के सासाराम से कई बार सांसद भी चुनी जा चुकी हैं। साथ हीउनके पास संगठन और सरकार चलाने का एक लंबा अनुभव है। मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं। वो बिहार के सासाराम से कई बार सांसद भी चुनी जा चुकी हैं। बता दें वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का कार्यकाल 18 सितंबर को खत्म हो रहा है और उन्होंने आगे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया है।

दलित चेहरे को देना चाहते हैं जिम्मेदारी

इस बार कांग्रेस आलाकमान ने तय किया है कि किसी दलित समाज के नेता को बिहार की बागडोर सौंपी जाएगी। बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ राजेश राम का नाम सौंपा गया था। इसको लेकर कांग्रेस आलाकमान ने एतराज जताते हुए और नामों पर विचार करने को कहा है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में एक पद के लिए दो-तीन नामों पर विचार किया जाता है। इनमें से किसी एक पर सहमति बनाकर नाम को फाइनल किया जाता है। सिर्फ राजेश राम का नाम भेज देने के बाद आलाकमान ने नाराजगी जताई है। ऐसे में लिस्ट में मीरा कुमार का नाम भी शामिल कर लिया गया है। अब मीरा कुमार का नाम आने के बाद लगभग यह माना जा रहा है कि उन्हें ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।


दलित चेहरे के रूप में मीरा कुमार से बड़ा नाम पार्टी के पास नहीं

दरअसल, मीरा कुमार कांग्रेस में सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा दलित चेहरा है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जब भाजपा ने रामनाथ कोविंद का नाम आगे किया, तो उनके सामने कांग्रेस की तरफ से दलित चेहरे के रूप में मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाया गया। हालांकि मीरा कुमार को राष्ट्रपति बनने का मौका नहीं मिला। लेकिन पार्टी यह भी जानती है कि इस बार दलित कार्ड के लिहाज से कांग्रेस को मीरा कुमार से बड़ा नाम नहीं दिख रहा है। साथ ही उनके पास राजनीतिक अनुभव के साथ प्रशासनिक अधिकारी का अनुभव भी है।


Suggested News