बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने नई पार्टी का किया ऐलान, झंडे का किया अनावरण

पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने नई पार्टी का किया ऐलान, झंडे का किया अनावरण

N4N DESK : लम्बे समय तक कांग्रेस के साथ रहनेवाले गुलाम नबी आज़ाद ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। आज उन्होंने पार्टी बनाने की विधिवत घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी’ रखा है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के झंडे का भी अनावरण किया है। 


जिसके सम्बन्ध में उन्होंने बताया की झंडे का पीला रंग रचनात्मकता, एकता और विविधता को दर्शाता है। सफेद रंग शांति और नीला रंग स्वतंत्रता, खुले विचार, कल्पना और सागर की गहराई से आकाश की ऊंचाई तक को दिखाता है। गुलाम नबी आज़ाद ने बताया की पार्टी के नाम को लेकर उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे थे। जिसमें डेमोक्रेटिक, आज़ाद और शान्ति का समावेश हो। 

हालाँकि लोगों ने उन्हें सुझाव भी दिया था। जो उर्दू और हिंदी में था। इसके बाद श्रीनगर में अपने समर्थकों से मंथन करने के बाद उन्होंने नई पार्टी की घोषणा कर दी। पार्टी के ऐलान के बाद उन्होंने कहा की उनकी पार्टी में सिर्फ धर्म निरपेक्ष लोग भी शामिल हो सकते हैं। 

बताते चलें की गुलाम नबी आज़ाद ने इसी साल 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। साथ ही राहुल गाँधी पर भी जमकर निशाना साधा था। हालाँकि इसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगायी जा रही थी। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुलाह ने भी उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। लेकिन गुलाम नबी आज़ाद ने अब नई पार्टी बना लिया है।  

Suggested News