बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एलपी शाही का निधन, सीएम नीतीश ने जताई संवेदना

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एलपी शाही का निधन, सीएम नीतीश ने जताई संवेदना

PATNA :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललितेश्वर प्रसाद शाही का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। ललितेश्वर शाही केन्द्र और बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे थे। उनका निधन शनिवार को अहले सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर एम्स में हुआ। एलपी शाही कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। उनका निधन 98 वर्ष की आयु में हुआ। एलपी शाही को तबियत बिगड़ने पर 7जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।

FORMER-UNION-MINISTER-LP-SHAHI-PASSES-AWAY-CM-NITISH-EXPRESSES-CONDOLENCE2.jpg

उनका अंतिम संस्कार पटना में कल होगा जबकि पार्थिव शरीर स्पाइस जेट की फ़्लाईट से आज देर शाम 8:30 बजे पटना पहुंचेगा। उनके निधन से बिहार के राजीनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एलपी शाही के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र  में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों ,अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Suggested News