बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री ने की आम बजट की सराहना, कहा बहुत कुछ मिला झारखण्ड को

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री ने की आम बजट की सराहना, कहा बहुत कुछ मिला झारखण्ड को

RANCHI : पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और हज़ारीबाग़ सांसद जयंत सिन्हा ने कल पेश हुए आम बजट की सराहना की है. उन्होंने कहा कि संसद में जो बजट पेश हुआ वह ऐतिहासिक है. इस बजट से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा. मध्य वर्गीय लोगों को विशेष लाभ मिलेगा.  उन्होंने कहा की महँगाई पर काबू पाने की पूरी तैयारी की गई है. 

किसानों का ख्याल रखते हुए उनके लिए 16 बिन्दुओं का एक्शन प्लान बनाया गया है. जयंत सिन्हा ने कहा की इस बार झारखंड को बहुत कुछ मिला है. इस बार ट्राइबल बजट को ज्यादा प्रोत्साहन मिला है. आदिवासियों के लिए विश्व स्तरीय म्यूजियम बनाया जाएगा. पूरे देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाये जाएंगे. 

झारखंड के देवघर, हज़ारीबाग़, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में भी नए एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा. जिससे झारखंड के किसानों के कृषि उत्पादों को बाहर भेजने के लिए झारखंड से कृषि उड़ान हवाई सेवा की शुरुआत की जाएगी. 

झारखंड के किसानों के बंजर भूमि का सदुपयोग करते हुए किसान सोलर योजना की शुरुआत की जाएगी और उस जमीन पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News