बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, कहा पार्टी से निकालनेवाला कोई पैदा नहीं हुआ, खुद छोड़ा हूँ

मोतिहारी में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, कहा पार्टी से निकालनेवाला कोई पैदा नहीं हुआ, खुद छोड़ा हूँ

MOTIHARI : पांच जिलों के दो दिवसीय दौरे पर निकले पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह आज शाम बिहार के प्रसिद्ध मनोकामनपुरक बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव के अरेराज पहूंचे। पंचमुखी बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक कर मंगलकामना किया। जहां उनके समर्थकों ने जमकर स्वागत किया। 


पूजा अर्चना के बाद मंदिर से निकलने पर आरसीपी सिंह राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी निकालने वाला पैदा ही नहीं हुआ है। मैने तो खुद पार्टी को छोडा है। क्यो कि उन लोगों ने खुद ही रास्ता अलग कर लिया। मुझे पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। बल्कि पार्टी को खुद को छोडा है। 

उन्होंने कहा कि मैं कोई दौरा पर नहीं हूँ। अपने समर्थकों से मिलने के लिए यहां पहूंचा हूँ। इसी क्रम में अरेराज शिव मंदिर में पूजा किया है। उन्होंने महागठबंधन पर कहा कि यह कोई गठबंधन नहीं है यह तो जबरन बंधन नाजायज है। जनता ने वोट एनडीए के लिए दिया था। अब बैठ कहा गये,जनता माफ नहीं करेगी। इसी कारण वे अब नयी जगह तलाश रहे है। बिहार छोडकर युपी के फूलपुर जाने की तैयारी होने लगी है।

आरसीपी सिंह ने कहा की नीतीश कुमार अब मान गये कि बिहार में अब जगह नहीं है। इसी लिए युपी जा रहे है। नई पार्टी बनाने या भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगे देखिये होता क्या है। यह समय ही बतायेगा। हालाँकि एक दो को छोड़कर जदयू के कोई कार्यकर्ता मंदिर के आसपास भी नही दिखाई दिए।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News