बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार में महागठबंधन सरकार तीन खंभों पर; भ्रष्टाचार में सजायाफ्ता, आरोपी और प्रोत्साहन देने वाला अब एक साथ मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार में महागठबंधन सरकार तीन खंभों पर; भ्रष्टाचार में सजायाफ्ता, आरोपी और प्रोत्साहन देने वाला अब एक साथ मिले

नवगछिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज नवगछिया पहुंचे। यहां उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान राजद, जदयू और कांग्रेस पर एक साथ हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार तीन खम्बों पर टिकी है। इस सरकार में तीन ऐसे लोग है, जो घोटाले भ्रष्टाचार में सजा पा चुके है, दूसरे जो गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपित है और तीसरे जो इस भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करते हैं।

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भागलपुर में तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से आज सुबह करीब 8 बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया स्टेशन उतरे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला व अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया। बिहार में भाजपा के तीन जिला संगठनों नवगछिया, भागलपुर व बांका में प्रवास कार्यक्रम करना है।

आज नवगछिया स्टेशन उतरे के बाद रविशंकर प्रसाद तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंच कर पूजा किया। उसके बाद लक्ष्मीपुर रोड के पार्टी कार्यालय में संगठनों के साथ बैठक की। इसमें पार्टी के सभी मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री व मंडल प्रभारी के साथ संगठन की समीक्षा करते हुए अगले कार्यक्रमों की योजनाओं पर चर्चा की गयी। साथ ही मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री के साथ पन्ना प्रमुख, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका निभाने पर भी विस्तार से चर्चा की।

भाजपा पार्टी कार्यालय नवगछिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा से नीतीश कुमार को अलग होने के तीन दिन बाद ही भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने मैदान में उतर गए हैं। रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन की सरकार को भ्रष्टाचार के तीन खंभों की सरकार बताया हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाई है। वह तीन खंभों पर खड़ा है। ये तीन खंभे हैं- वे लोग जो भ्रष्टाचार के आरोप में सजा पा चुके हैं, दुसरे ऐसे लोग जो गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपित है, तीसरे ऐसे लोग जो इस भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करते हैं।


Suggested News