बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व अध्यक्ष व देश के बड़े उद्योगपति विष्णु हरि डालमिया का निधन

विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व अध्यक्ष व देश के बड़े उद्योगपति विष्णु हरि डालमिया का निधन

NEWS4NATION DESK : विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष व रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में से एक हरि डालमिया का लंबी बीमारी के बाद आज 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

ऑक्सिजन की कमी हो जाने के कारण फेफड़ों से कफ निकालने में अक्षमता जैसी गंभीर समस्याएं के बाद डालमिया को  22 दिसम्बर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 जनवरी को डालमिया के कहने पर उन्हें उनके गोल्फ लिंक रोड स्थित आवास पर ले आया गया। चिकित्सकों ने वहीं पर आइसीयू स्थापित कर उनका इलाज किया। किंतु, आज सुबह सांस संबंधी दिक्कतों के बाद सुबह लगभग 9.30 के आसपास पर उनका निधन हो गया।
 

91 वर्षीय विष्णुहरि डालमिया देश के जानेमाने उद्योगति थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए वीएचपी द्वारा 90 के दशक में चलाए गए राम मंदिर आन्दोलन के वे अगुआ नेता थे। 6 दिसम्बर 1992 के बाबरी मस्जिद कांड में सरकारी पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए केस में वह सह-अभियुक्त थे।

Suggested News