बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में महागठबंधन का फॉर्मूला तय! कांग्रेस को 7, झामुमो 4, झाविमो 2 और राजद को 1 सीट देने पर सहमति

झारखंड में महागठबंधन का फॉर्मूला तय! कांग्रेस को 7, झामुमो 4, झाविमो 2 और राजद को 1 सीट देने पर सहमति

DELHI/RANCHI : झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस-7, झामुमो-4, झाविमो-2 और राजद-1 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच लिखित समझौता हुआ है। लोकसभा में महागठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में जबकि विधानसभा चुनाव झामुमो के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। लिखित समझौते के मुताबिक  लोकसभा में कांग्रेस जबकि विधानसभा में झामुमो अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा। झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने इसका ऐलान किया।

सूत्रों के मुताबिक 14 लोकसभा सीटों में से राजमहल, दुमका और गिरिडीह से झामुमो जबकि कांग्रेस लोहरदगा, खूंटी, रांची, धनबाद और जमशेदपुर से प्रत्याशी उतारेगी। अन्य सीटों में कौन कहां से लड़ेगा इसको लेकर चर्चा जारी है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन में सीटों का ऐलान रांची में किया जाएगा।

झामुमो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का नेता मानने को तैयार हैं, जबकि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को नेता घोषित किया गया है। दिल्ली में गुरुवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। सभी मुद्दों पर अंतिम सहमति बनने के बाद गठबंधन दल के नेताओं की ने राहुल गांधी से मुलाकात की।   

Suggested News