बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंद घर से मिला गोलियों का जखीरा, इस तरह पुलिस पहुंची ठिकाने तक

बंद घर से मिला गोलियों का जखीरा, इस तरह पुलिस पहुंची ठिकाने तक

MUZAFFARPUR : लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्तिथ भगवानपुर  के भामानगर रामटोला मोहल्ले में 35 गोलियां बरामद की गई है। उक्त गोलियों को एक सफेद रंग के झोले में छिपाकर रखा गया था। इलाके में गोलियां मिलने से हड़कंप मच गया। उक्त गोलियों को सदर पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार जहां से गोलियां बरामद की गई है, उक्त जगह पर स्मैक पीने वालों का अड्डा है। पुलिस आशंका जता रही है कि गोलियों को नशेड़ियों ने रखा होगा। बताया जा रहा है कि उक्त गोलियों को मोहल्ले के एक बच्चे ने देखा था। उसे देखते ही उसने अपने घरवालों को जानकारी दी। जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दिया। वहीं, घटना की सूचना पर सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद छानबीन कर गोलियो को जब्त किया गया। 

उन्होंने बताया कि गोलियां एक सफेद रंग के झोले में रखा था। जिसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोलियों को एक खण्डरनुमा मकान में छिपाकर रखा गया था। छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News