बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में विवाहिता का शव मिलने से मचा हड़कंप, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

भोजपुर में विवाहिता का शव मिलने से मचा हड़कंप, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

भोजपुर. जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में बुधवार की शाम 4 बाजे के पास ससुराल वालों ने जहर खिलाकर नव विवाहिता को मार डाला है। मृतिका की पहचान नंद जी प्रसाद सिंह की पुत्री जूली कुमारी के रूप में हुई।

जूली की शादी 2013 में नंद जी यादव के पुत्र हितेश यादव के साथ हिंदु रित्ती रिवाज के साथ हुई थी। कल दोपहर के बाद डिहरा गांव के कुछ युवकों ने लड़की पक्ष को सूचना दी कि आपकी लड़की को जहर दे कर मार डाला है और ससुराल वालों घर छोड़ भाग गए हैं।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि हितेश यादव ने दो शादी की थी। पहली पत्नी को भी जहर दे कर मार डाला था। मृतिका जूली देवी की एक 6 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी भी है। घटना के बाद लड़की के पिता भाई और मां का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबिन में जुट गई है।

Suggested News