बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद छेड़छाड़ मामले में चार गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत स्पीडी ट्रायल

जहानाबाद छेड़छाड़ मामले में चार गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत स्पीडी ट्रायल

जहानाबाद । सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल होने के 14 घंटे बाद पुलिस ने सोमवार को भरथुआ से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में 10 लोग दिख रहे हैं। पुलिस ने सभी की पहचान कर ली है। बाकी 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन सभी पर पोक्सो एक्ट के तहत स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा। पुलिस ने इस घटना को जघन्य अपराध माना है। रविवार को मामले की जांच के लिए जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने एसआईटी का गठन किया था। गिरफ्तार आरोपियों में से 3 की उम्र 18 साल है जब कि माइनर है। पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान ले कर एफआईआर दर्ज किया है।

FOUR-ARRESTED-IN-JEHANABAD-TEASING-CASE-SPEEDY-TRIAL-UNDER-POXO-ACT2.jpg

आइजी नैयर हसनैन खां ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेस कर पुलिस की कार्रवाई के बारे में बताया। पकड़े गए सभी आरोपी भरथुआ गांव के हैं। इस गांव के अमर कुमार, जिसकी उम्र 18 साल है, ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बनाया था। यह मोबाइल बरामद कर लिया गया है। इसी गांव में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। उनकी तलाश के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। अभियुक्तों ने किसी भी प्रकार से बच्ची की जानकारी नहीं दी। इस मामले में खुद पुलिस जांच कर रही है।

जहानाबाद एसपी मनीष कुमार के मुताबिक इस मामले में पीड़ित की ओर से शिकायत नहीं की गई है। वीडियो में नजर आ रही बाइक पर जहानाबाद का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा है। पुलिस ने इसी के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ाया और आरोपियों की शिनाख्त की।  वैसे यह वीडियो शनिवार देर रात से वायरल हुआ था। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

करीब दो मिनट के इस वीडियो में सभी लड़के एक नाबालिग से छीन-झपट और जबर्दस्ती कर रहे हैं। उसके कपड़े काड़ दिये गये हैं और बदमाश नोच खसोट कर रहे हैं। बच्ची चीख रही है और उनसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है। बदमाश सड़कों में से एक मोबाइल से वीडियो बना रहा था।

Suggested News