बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार जालसाज गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

चार जालसाज गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

पटना पुलिस ने गांधी मैदान थाना के लालजी टोला से चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाजों के पास से कई कंपनियों के फर्जी कागजात मिले हैं। चारों जालसाजों की उम्र काफी कम है लेकिन उनका खुराफाती दिमाग इतना शातिर है कि उनके कारनामे को जानकर पुलिस भी सकते में है। वो अबतक कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जालसाज ग्रामीण इलाके के लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे। 


FOUR-CHEATERS-ARRESTED-IN-PATNA2.JPG

वो उन्हें नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाते थे और फिर उनसे मुंहमांगी रकम लेकर कुछ दिनों के लिए शहर छोड़ देते थे। वो सॉफ्टवेयर की कंपनी इंडिया लिडिंग टेक में नौकरी लगाने के नाम पर एक लड़के से 17,500 रुपये वसूलता थे। पुलिस को पूछताछ में इन चारों से कई अहम जानकारियां मिली हैं। गिरफ्तार जालसाजों में भास्कर दास और काजल मंडल वेस्ट बंगाल के रहनेवाले हैं तो विजय कुमार और अमरजीत झारखंड निवासी हैं।इधर, राजस्थान से आयी पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से एस के पुरी थाना इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वो मेडिकल परीक्षा का पेपर आउट कराता था। आरोपी अरविंद तिवारी सिवान का रहनेवाला है।       

Suggested News