बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, डीएम ने किया उद्घाटन

लखीसराय में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, डीएम ने किया उद्घाटन

LAKHISARAI : जिले के गांधी मैदान में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस खेल प्रतियोगिता में जो प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करेंगे। उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। 

विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम स्काउट/ गाइड द्वारा किया गया। अतिथियों, अभिभावकों एवं पदाधिकारियों का स्वागत जिले  के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों के द्वारा मानव श्रृंखला बना कर अनुशासित तरीके से बैंड बाजा के मधुर धुन के साथ किया गया। जिले से विभिन्न विद्यालयों से विभिन्न खेल के प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के डीएम संजय कुमार सिंह उपस्थित थे। साथ ही साथ  एसडीएम, डीडीसी एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।खेल की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने किया। सभी अधिकारियों एवं अतिथियों का  स्वागत गुलदस्ता देकर एवं पुष्पवर्षा कर किया गया। पूरी विधि व्यवस्था के निगरानी का कार्य स्काउट/ गाइड कैडरों द्वारा किया जा रहा था। यह खेल प्रतियोगिता 21 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे। इस खेल प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट के कराटे, ताइक्वांडो और बैडमिंटन आदि विभिन्न खेल खेल के खिलाड़ी ने अपने खेल का परिचय दिया।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News