बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव घर में घुसकर 4 सगे भाइयों को मारी गोली, 1 की हालत गंभीर

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव घर में घुसकर 4 सगे भाइयों को मारी गोली, 1 की हालत गंभीर

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने बीती रात जमकर तांडव मचाया। बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर चार सगे भाइयों को गोली मार दी। घटना में घायल सभी भाइयों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गयाहै कि फतुहाथाना क्षेत्र के चक सुल्तानपुर गांव निवासी सिकंदर राय के घर में बीती रात बारात लौटी थी। घर में जश्न का माहौल था। परिवार वालों के लिए खाना बन रहा था। तभी कुछ अपराधी अचानक घर में घुसे और फायरिंग शुरु कर दी। 

अपराधियों ने सिकंदर राय के चारों बेटे पिंटू, अरुण, रंजीत और रविन्द्र को गोली मार दी। घटना में गभीर रुप से घायल चारो भाइयों को तत्काल इलाज के लिए पटना पीएमसीएच लाकर भर्ती कराया गया, जहां एक अरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। 

घायल पिंटू ने बताया कि सुबह बारात लौटी थी। घर पर खाना बना रहा था। तभी अचानक पड़ोसी विनोद 10-15 लोगों के साथ आ धमका। आते ही उनलोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना हम चारों भाइयों को गोली लग गई। जिसके बाद मां सरोज देवी की सूचना पर देर रात फतुहा पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपित फरार हो गए। 

पिंटू ने बताया कि कुछ दिनों पहले विनोद से उसकी बहस हुई थी। इसी का बदला लेने को उसने परिवार पर हमला कर दिया। .

इधर फतुहा थानाध्यक्ष ने बताया परिजनों के बयान पर पड़ोसी पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Suggested News