बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से मजदूरी करने नागालैंड गए चार मजदूर हुए हादसे के शिकार, पांच दिन परिवार को छोड़कर हुए थे रवाना

बिहार से मजदूरी करने नागालैंड गए चार मजदूर हुए हादसे के शिकार, पांच दिन परिवार को छोड़कर हुए थे रवाना

KATIHAR : बिहार के चार मजदूरों की नागालैंड में सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी कटिहार जिले में कोढ़ा प्रखंड के रहने वाले थे। वे नागालैंड में भवन निर्माण का काम करते थे। शनिवार को दीमापुर के पास उनके टेम्पो को तेल टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बिहार के चार मजदूरों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग अपने गांव से पांच दिन पहले ही मजदूरी करने नगालैंड गए थे।  

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर रजिगंज के रहने वाले यह चारों मजदूर कंस्ट्रक्शन के काम को लेकर मजदूरी करने के लिए नागालैंड दिमापुर गए थे, जहां इन चारों मजदूरों को स्थानीय कंडक्टर द्वारा काम के साइट पर ले जाया जा रहा था, इस दौरान डंपर के चपेट में आने से 4 मजदूर सहित गाड़ी ड्राइव कर रहे कंडक्टर की भी मौत हो गई है, चारों मजदूर का पहचान कोढ़ा रजीगंज के पंकज कुमार(22) शिवम कुमार(19) संजय कुमार(20) और रघुनंदन कुमार(22) के रूप में किया गया है।

स्थानीय ग्रामीण प्रतिनिधि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के परिजन को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। ग्रामीणों ने दीमापुर में संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शवों को बिहार भेजा जा रहा है। मृतकों के परिजन में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जन मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे रहे हैं। 


Suggested News