बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लाल सलाम के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी, एक महिला सहित चार नक्सली गिरफ्तार

लाल सलाम के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी, एक महिला सहित चार नक्सली गिरफ्तार

BAGAHA : नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। बड़ी वारदात को अंजाम देने के पहले ही पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला भी है। पुलिस ने उनके पास से एक विदेशी पिस्टल, पांच डेटोनेटर, कारतूस और बड़ी संख्या में पोस्टर बरामद किया है। 

पूर्व मुखिया मनोज सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने नक्सलियों पर शिकंजा कसने के लिए जाल बिछा रखा था। नक्सलियों की टोह में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को पता चलता है कि चार बड़े नक्सली लौकारिया थाना इलाके में कहीं जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही लौकारिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचती है और सभी को धर-दबोचती है। 

पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला की रेणु देवी उर्फ मंजू उर्फ दीदी के साथ सुजीत कुमार तथा बगहा के पिपरासी थाना के बाहिरी स्थान निवासी सोनू गिरी और उमेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग बगहा से ऑटो द्वारा दोन नहर के रास्ते गोनौली जंगल की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने ऑटो रुकवाकर सभी को पकड़ लिया। 

Suggested News