बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार अधिकारियों का हुआ तबादला और पदस्थापना, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

चार अधिकारियों का हुआ तबादला और पदस्थापना, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

RANCHI : झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. राज्य सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. पदस्थापना के प्रतीक्षारत अजितेश कुमार को उप निर्वाचन पदाधिकारी, रामगढ़ बनाया गया है. 

वहीँ उप निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग गायत्री कुमारी को उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. उधर राजेश रंजन वर्मा जो उप निर्वाचन पदाधिकारी रामगढ़ के रूप में पदस्थापित थे.

 वे मुख्यालय में भी प्रतिनियुक्ति पर थे. उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. 

वहीँ कुमार मयंक भूषण को उप निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा से स्थानांतरित कर मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. 

रांची से कुन्दन की रिपोर्ट 

Suggested News