बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में जाली नोट का धंधा करनेवाले बेनकाब, नोट छापने की मशीन के साथ चार गिरफ्तार

सिवान में जाली नोट का धंधा करनेवाले बेनकाब, नोट छापने की मशीन के साथ चार गिरफ्तार

SIWAN : सिवान में जाली नोट छापने की मशीन बरामद हुई है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 4 लाख 55 हजार मूल्य के जाली नोट बरामद हुए हैं। दो बाइक भी जब्त की गयी है। सिवान एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जाली नोट का धंधा कर रहे हैं। 

सूचना की पुष्टि होते ही टीम बनाकर सिवान के अलावा छपरा में भी छापेमारी की गयी। दोनों जगहों से चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इन लोगों के पास से जाली नोट बनानेवाली मशीन भी बरामद की गयी है। पुलिस के आलाधिकारी लगातार चारों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को इन चारों से और भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।  

पहले भी पकड़े जा चुके हैं जाली नोट के सौदागर

बता दें कि इसके पहले भी सिवान के गोरेयाकोठी तथा जामो थाना क्षेत्र से जाली नोट के सौदागरों को पुलिस पकड़ चुकी है। सिवान जाली नोट के कारोबार का मुख्य अड्डा बनते जा रहा है। इसका खुलासा जाली नोटों के तीन सौदागरों की गिरफ्तारी से हुआ। 


Suggested News