बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में चार लोगों की हत्या : मुखबिरी करने पर नक्सलियों ने दी खौफनाक सजा, दो भाईयों और उनकी पत्नी को फांसी पर लटकाया, पर्चा भी लगाया

गया में चार लोगों की हत्या :  मुखबिरी करने पर नक्सलियों ने दी खौफनाक सजा, दो भाईयों और उनकी पत्नी को फांसी पर लटकाया, पर्चा भी लगाया

GAYA : गया में नक्सलियों का तांड़व देखने को मिला है। बेखौफ नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना गया ज़िले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनबार गांव की है। बीती रात नक्सलियों ने सरजू सिंह भोक्ता के घर को बम लगा कर उड़ा दिया। साथ ही उनके दो बेटे सतेंदर सिंह भोक्ता दूसरा महेन्दर सिंह भोक्ता और पत्नी को घर के बाहर फांसी पर लटका दिया। Iगांव में हुए चार लोगों की हत्या के बाद हड़कंप मच गया 

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा चिपकाते हुए लिखा,षडयंत्र के तहत चार नक्सली को पूर्व में ज़हरखुरानी कर मरवाया गया था। वे इनकाउंटर में नही मारे गए थे। नक्सलियों ने विश्वासघात का आरोप लगाते हुए चार लोगों को सूली पर चढ़ा दिया और लिखा की गद्दारों व विश्वासघातियों को ऐसी ही सजा दी जाएगी। वहीं, नक्सलियों ने इस घटना को अपने चार साथियों अमरेश कुमार,सीता कुमार,शिवपूजन कुमार और उदय कुमार की शहादत का बदला बताया। वहीं पुलिस को रविवार की सुबह इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 



Suggested News